Breaking
18 Nov 2026, Wed

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद

इंदौर में नृसिंह वाटिका पहुंचकर साध्वी  से की सौजन्य भेंट, जाना कुशलक्षेम
 इंदौर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम अपने इंदौर प्रवास के दौरान स्थानीय नृसिंह वाटिका पहुंचकर अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी श्री कुमुदलता जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी  का अभिवादन कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें :  पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी श्री के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में संत-महात्माओं तथा आध्यात्मिक गुरुओं का सदैव विशिष्ट स्थान रहा है। संतों का सान्निध्य एवं उनका मार्गदर्शन समाज को नैतिक मूल्यों, सदाचार, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार एवं उपदेश व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। संत-महात्माओं के मार्गदर्शन से समाज में मानवीय संवेदनाओं, परोपकार और सेवा भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारम्भ करने की स्वीकृति

इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन श्रावक संघ के ट्रस्टियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। ट्रस्टियों ने उन्हें साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न तथा नवकार मंत्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगरीय आवास एवं विकास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक  रमेश मेंदोला, विधायक  अनिल जैन,  सुमित मिश्रा सहित जैन समाज के अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *