Breaking
18 Nov 2026, Wed

राजा भैया के गढ़ में आज से धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, 60 सहयोगियों के साथ पहुंचे बागेश्वर बाबा

प्रतापगढ़

रघुराज प्रताप सिंह  यानी कि 'राजा भैया' द्वारा आयोजित की जा रही श्रीराम कथा आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन कथा का वाचन करेंगे. अपने 60 सहयोगियों के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम बेंती पहुंचे हैं. दुबई से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने पर कथा के आयोजक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने उनका स्वागत किया व खुद अपनी गाड़ी चलाकर उनको बेंती ले आए। 

ये भी पढ़ें :  कृषि विकास में यूपी बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य: सीएम योगी

राजभवन स्थित पंचवटी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर चार दिन प्रवास करेंगे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो जाने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और सतर्क हो गए हैं. आपको बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. मथुरा में जहां भगवान कृष्ण की बात हो रही है, तो प्रतापगढ़ में राम नाम का जयघोष हो रहा है. आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री प्रतापगढ़ पहुंच गए हैं और कल से उनकी रामकथा शुरू होगी। 

धीरेंन्द्र शास्त्री की कथा को लेकर गर्म है सियासत
प्रतापगढ़ में धीरेन्द्र शास्त्री की कथा राजनीति का मुद्दा इसलिए बन गई. क्योंकि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का विरोध करने का एलान किया था, लेकिन कुंडा से जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कह दिया कि धीरेन्द्र शास्त्री की कथा तो होकर रहेगी…. जिसकी हिम्मत हो रोककर दिखाए। 

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कांकेर पहुंचे आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री, 'नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण, हिन्दुओं को कर रहे एकजुट'

समाजवादी पार्टी के नेताओं का विरोध कायम है. सपा के मुताबिक धीरेन्द्र शास्त्री बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. सपा का मानना है बीजेपी हर बार चुनाव से पहले धार्मिक उन्माद फैलाती है.इस बार भी वही हो रहा है लेकिन अब इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 

ये भी पढ़ें :  वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पिस्टल से चली गोली, दो स्टाफ घायल

आज का मुख्य कार्यक्रम:
कथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 या 6:00 बजे तक चलेगी.
आयोजन स्थल. योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम, हवाई पट्टी परिसर, राजभवन बेंती, कुंडा (प्रतापगढ़) .

आगे का संक्षिप्त शेड्यूल:
17 से 19 नवंबर. प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से श्रीराम कथा का वाचन होगा.
20 नवंबर. कथा के अंतिम दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *