मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शतरंज खिलाड़ी एरिगैसी को दी बधाई

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री अर्जुन एरिगैसी ने असाधारण प्रतिभा और अभूतपूर्व सफलता से समस्त राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया है। श्री एरिगैसी की सफलता हम सभी के लिए ऐतिहसिक क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री एरिगैसी के उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना निवासी 21 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने विश्वनाथन आनंद के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। वे विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 ELO रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि शतरंज में एक बेहद प्रतिष्ठित उपलब्धि है, जिसे दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ी ही हासिल कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें :  140 करोड़ का सुपर लग्जरी फ्लैट NCR में! जानें अंदर क्या है खास

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment