भोपाल : कान में हेडफोन लगाकर पटरी पर बैठा था बीबीए छात्र, ट्रेन से कटकर मौत

भोपाल

 शहर के शाहपुरा इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानराज तोमर के रूप में हुई है। वह भरत नगर में रहता था और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था।

घटना के समय रात करीब साढ़े तीन बजे वह दोस्त के साथ पटरी पर कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन वह दूसरी पटरी पर बैठा हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है

ये भी पढ़ें :  25 बटालियन एवं पीपल्स थियेटर ग्रुप का क्रार्यक्रम 02 फरवरी

देर रात घूमने निकला था
शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मानराज तोमर (20) बीएसएसएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कोलार रोड पर रहने वाला उसका दोस्त रोनित उसके साथ में पढ़ता है। सोमवार देर रात दोनों दोस्त घूमने के लिए निकले थे।
देर रात करीब तीन बजे उन्होंने एक स्थान पर चाय पी और उसके बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान वह दानापानी रोड स्थित रेलवे लाइन पर पहुंच गए। दरअसल दोनों छात्रों को रील बनाने का भी शौक था।

ये भी पढ़ें :  युद्ध की मार,लखनऊ के उद्योगों को 1000 करोड़ का झटका, प्लास्टिक सेक्टर सबसे बेहाल

दोस्त ने दी सूचना
करीब साढ़े तीन बजे दोनों अलग-अलग पटरियों पर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम वॉट्सएप और इंस्टाग्राम चला रहे थे। मानराज ने कानों में हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मानराज की मौत हो गई। दूसरी पटरी पर बैठे रोनित ने घटना की जानकारी पास के रेलवे के सुरक्षा गार्ड को दी, जिससे बाद शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली।

ये भी पढ़ें :  विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी का कांग्रेस पर हमला, सत्ता की लालसा में देश बांटने का आरोप

इकलौता बेटा था मृतक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्र का शव स्वजनों को सौंप दिया गया । पुलिस का कहना है कि हेडफोन लगा होने के कारण मानराज को ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनाई दी और उसकी नजर भी ट्रेन पर नहीं पड़ी। मानराज परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता को दिल की बीमारी हैं, इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment