Breaking
24 Nov 2026, Tue

शुक्रवार 1 नवंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप इंटरनेट और संचार सेवा से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है।  किसी विदेश कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज धन लाभ होगा। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। कानूनी मामलों में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। नए कोर्स ज्वाइन के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश की यात्रा हो सकती है। सीनियर से आपको उपहार मिल सकता है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा है। अपने गुस्से पर काबू करें वरना बनते काम बिगड़ जाएंगे। आज गाय को देसी घी जरूर खिलाएं कार्य में मिलेगी सफलता।

मिथुन राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ होगा, इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।  कॉलेज में लेक्चरर के लिए  कॉलआ सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए फॉर्म भरेंगे। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। गणेश जी का पूजा करें। वाहन धीमे चलाएं।

ये भी पढ़ें :  स्‍वेदशी मोबाइल चिप पर काम शुरू, सरकार की बड़ी तैयारी

कर्क राशि: आज आपका सेहत अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज ना करें। आपके सोच हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। नए बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील मिलेगी।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए घर में विवाह के लिए चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घर की जरूरी कामों में सहयोग कर सकते हैं जिससे परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के लिए शाम को जरूर समय निकले। प्रेम-प्रेमिका आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकती है जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा।

कन्या राशि: आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी काम को करने में आज आपको बड़ी परेशानी आएगी। धैर्य के साथ करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा  लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान जरूर खरीदें शुभ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज मेहमान का आगमन हो सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अगर आप करियर की नहीं शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। नकारात्मक विचारों को छोड़कर सकारात्मक विचार अपनाएंगे। घर में आज मनपसंद खाना खाने से आपका मन  सना प्रसन्न रहेगा।  किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी, जिसके साथ पुरानी बात परचर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेमी से आज गिफ्ट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :  14 दिसम्बर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

वृश्चिक राशि: आज आपको लाभ होगा। व्यापार में आपको फायदा मिलने की योग बन  रहे हैं। रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। आपका सेहत पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवन साथी के साथ लंच पर जा सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी  मामले से दूर रहे। वकीलों को नए कैसे मिल सकते हैं। सभी के सबके पक्ष में रहेंगे।

धनु राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। ऐसे लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी जो आपकी कमियो को बता देगी। साइंस लेकर पढ़ाई करें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को  जॉब  के लिए कॉल आ सकता है। इस राशि के जो लोग जो वर्क फ्रॉम होम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी  के साथ गुस्से में बात ना करें  इससे में तनाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  आज का राशिफल (4 नवम्बर 2025): मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें सभी राशियों का हाल

मकर राशि: आज निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस की तरफ से  बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। सीनियर के साथ अच्छा व्यवहार करें।  इस राशि के प्रेमी प्रेमिका की शादी की चर्चा घर पर हो सकती है। लॉ की पढ़ाई करें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्कूल के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ राशि: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज जिस व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी उससे प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, इससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। ऑफिस में दिए गए जिम्मेदारी को धैर्य पूर्वक करें, जल्दी के चक्कर में गलती हो सकती है। इस राशि के जो लोग मोबाइल का व्यापार करते हैं आज उन्हें धन लाभ होगा। आलस्य  करने से बचे। आपके कार्य को देखते हुए नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

मीन राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्त और काम के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज नया बिजनेस शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जीवनसाथी का इसमें पूरा सहयोग मिलेगा।  गुस्सा करने से बचे, इससे बनते काम बिगड़ जाएंगेबनते काम बिगड़ जाएंगे, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *