Breaking
29 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में करेंगे खेल परिसर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में करेंगे खेल परिसर का लोकार्पण

11.43 करोड़ लागत राशि के बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण 1 नवंबर को

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को दोपहर 12 बजे उज्जैन में राजमाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे। खेल परिसर की लागत राशि 11.43 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें :  बेटियों की पूजा व नारियों के सम्मान से ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल करेंगे।

सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जितेंद्र पांड्या, महेश परमार, दिनेश जैन बोस, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलाकुंवर देवड़ा की गरिमा में उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें :  महाकाल मंदिर के सामने गरजा बुलडोजर, 65 साल पुराना परचुरे भवन 60 मिनट में जमींदोज; जानें वजह

कार्यक्रम में विवेक जोशी और बहादुर सिंह बोरमुंडला भी उपस्थित रहेंगे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *