सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन परिसर में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है। सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों के विलय का महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव , गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वल्लभ भवन परिसर स्थित उद्यान में सरदार पटेल की प्रतिमा पर नमन कर संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  देव प्रबोधिनी एकादशी पर राम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। सरदार पटेल को देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। सरदार पटेल ने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया।

ये भी पढ़ें :  अतिक्रमण से मुक्त हुई बंजर जमीन को उपजाऊ कर बनाई हरी बगिया पोषण वाटिका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने सहकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्यप्रदेश सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर निरन्तर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ,भगवान दास सबनानी सहित राहुल कोठारी, सुमित पचोरी एवं अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  मप्र के छतरपुर में फायरिंग, एक मौत और आधा दर्जन घायल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment