‘बिग बॉस 18’ में ईशा सिंह और कशिश कपूर की होगी तीखी बहस

मुंबई  

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के सोमवार के एपिसोड का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह और वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। कशिश कहती हैं कि ईशा बहुत इनसिक्योर हैं तो ईशा उन्हें अपनी खूबसूरती गिनाने लग जाती हैं। ये खूब वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि लगभग सभी घरवाले एकसाथ बैठे हुए हैं। दिग्विजय सिंह राठी बोलते हैं कि वो इस शो में नए आए हैं तो ईशा सिंह बोलती हैं कि वो तो शो देखकर आए होंगे। इसी बीच कशिश कपूर कूद पड़ती हैं। वो दिग्विजय की तरफ से कुछ बोलती हैं, जिस पर ईशा तपाक से जवाब देती हैं कि उन्हें बोलने की जरूरत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘परफेक्ट हसबैंड’ है निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर जीता फैंस का दिल

ईशा ने रजत दलाल को मारा ताना
तभी रजत दलाल कहते हैं, 'वो बोल सकती है। इस घर में कई असिस्टेंट हैं। वो भी किसी की तरफ से बोल सकती है।' इस पर ईशा उन्हें तंज मारते हुए कहती हैं, 'वो कम से कम किसी की पीठ पर खंजर तो नहीं भोंकती। जो है वो मुंह पर बोलती हूं।' मालूम हो कि बिग बॉस ने ईशा को एक ऑडियो दिखाया था, जिसमें रजत उनकी बुराई करते नजर आ रहे हैं। तभी से ही ईशा रजत के ऊपर भड़की हुई हैं।

ये भी पढ़ें :  अन्नू कपूर हुए 68 साल के, फिल्म, टेलीविजन और रेडियो जगत में बनाई अलग पहचान

कशिश ने ईशा को मारा ताना
जैसे ही ईशा की बात खत्म होती है, कशिश फिर उन्हें ताना मारती हैं, 'बस पीठ पीछे बिचिंग करती हैं ये, खंजर नहीं घोंपती।' कशिश यही नहीं रुकती, वो ये कहती हैं कि इतने एपिसोड में उनकी रंगत दिख गई। वो कहती हैं, 'तुम बहुत इनसिक्योर हो। ये जो अपना परसोना दिखा रही हो, ये चीखकर इनसिक्योरिटी जाहिर कर रही है। इनसिक्योरिटी की बू आती है।'

ये भी पढ़ें :  इवेंट्स की पूरी जानकारी चाहिए? अब यहीं मिल जाएगी हर अपडेट

ईशा को अपनी खूबसूरती पर नाज
ईशा आगे बोलती हैं, 'बहुत महंगी परफ्यूम है। अच्छी बात है कि आप उसे इनसिक्योरिटी बोल रही हैं।' ईशा जिस तरीके से बोलती हैं, उस पर भी कशिश ताना मारती हैं कि अपने कैरेक्टर से बाहर निकलो। फिर ईशा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि कशिश इनसिक्योर हो रही हैं। इस पर कशिश कहती हैं कि वो उनसे क्यों इनसिक्योर होंगी। फिर ईशा कहती हैं कि वो ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत हैं, जिस पर कशिश बोलती हैं, 'अंधों में काना राजा बन लो।'

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment