Breaking
15 Nov 2026, Sun

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जंगल में नर्स के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

चित्रकूट
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक निजी अस्पताल की 22 वर्षीय नर्स से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस जांच में रेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि घटना के 12 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है, अभी हालांकि एक ही आरोपी पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें :  परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

जंगल में नर्स से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में शंकरगढ़ के रहने वाले शुभम मिश्रा को पुलिस ने सुबह 5.30 बजे अरवारी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। ये घटना 26 अक्टूबर को बरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता के पिता ने तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें :  एमपी में ठंड का कहर: 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

घटना के 12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि इस मामले में केवल एक आरोपी शामिल है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कि आदतन अपराधी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *