गूगल के अगले अपडेट में एंड्रॉइड 16 का बेसब्री से इंतजार, मिलेंगे शानदार फीचर्स

नई दिल्ली

पूरी दुनिया को गूगल के अगले अपडेट में एंड्रॉइड 16 का बेसब्री से इंतजार है और इसमें बहुत कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जिसके बारे में लोगों को अंदाजा भी नहीं है। गूगल अगले महीने एंड्रॉइड 16 का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर सकती है। एंड्रॉयड 16 के नए वर्जन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट और API में बदलाव जैसी बातें शामिल हो सकती हैं। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फीचर्स में सुधार किया जाएगा। नए अपडेट्स से स्मार्टफोन यूजर्स को लाभ मिलेगा।

गूगल ब्लॉग में मिली जानकारी
गूगल के एंड्रॉइड 16 लॉन्च को लेकर हाल ही में नया ब्लॉग सामने आया है। इसमें गूगल ने बताया है कि एंड्रॉयड का नया वर्जन लाया जा सकता है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट की भी बात कही गई है। इसकी मदद से यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतर करने की बात कही गई है। गूगल की तरफ से बहुत सारे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  उत्पन्ना एकादशी: तुलसी पूजन में रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगले साल आएगा
Techopedia की रिपोर्ट की मानें तो एंड्रॉइड 16 को 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है और कहा जा रहा है कि अप्रैल, मई या जून में गूगल के अगले अपडेट्स का यूजर लाभ उठा सकेंगे। एंड्रॉइड 16 एओएसपी (एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट) पर आएगा और 3 जून 2025 को पिक्सल डिवाइसेज पर ओवर-द-एयर (OTA) होगा। डेवलपमेंट ब्लॉग पर बोलते हुए गूगल ने पुष्टि की है कि आगामी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम तय समय से पहले आ सकता है।

ये भी पढ़ें :  रूम हीटर बन सकता है खतरा! खरीदने से पहले इन जरूरी सेफ्टी फीचर्स की करें जांच, BIS की चेतावनी

नए डेवलपर एपीआई शामिल होंगे
साल 2025 की दूसरी तिमाही में एक मेजर एंड्रॉइड वर्जन और चौथी तिमाही में एक छोटे अपडेट्स आ सकते हैं और खास बात यह है कि दोनों में नए डेवलपर एपीआई शामिल होंगे। गूगल की मानें तो इस नए अपडेट से मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को भी लाभ हो सकता है, जो साल के शुरुआती महीनों में अपने डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें :  छोटी दिवाली 2026 कब है? 7 या 8 नवंबर, जानें नरक चतुर्दशी की सही तारीख

ज्यादा बदलाव और अपडेट की संभावना
आपको बता दें कि एंड्रॉइड 16 में ज्यादा बदलाव और अपडेट की सुविधा मिलने की उम्मीद है। नए फीचर्स में सैमसंग के वन यूआई की तरह ही 2-फिंगर जेस्चर के साथ ही कस्टमाइजेबल, रीसाइजेबल और रीवैंप्ड क्विक सेटिंग पैनल देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षमता और ऐक्सेसिबिलिटी में सुधार के लिए नए विजेट के साथ लॉक स्क्रीन में संभावित अपडेट की भी उम्मीद है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment