Breaking
13 Nov 2026, Fri

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहेब के संविधान की सराहना की और जीने का आधार बताया

लखनऊ

लखनऊ के लोकभवन में संविधान दिवस के दिन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय यानी लोकभवन में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक मौजूद थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान की सराहना करते हुए उसकी प्रस्तावना को जीने का आधार बताया. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान ही देश के सभी लोगों को एक समान होने का निर्देश देता है, जबकि संविधान के दायरे में कोई विशिष्ट नहीं होता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका को याद करते हुए कालांतर में हुए कुछ घटनाओं का भी ज़िक्र किया.

ये भी पढ़ें :  यूपी सरकार के निवेश विज़न से बदली हापुड़ की तस्वीर, औद्योगिक और शहरी विकास का नया हब बना जिला

सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द चुपके से जोड़े गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान को आधार बताते हुए 140 करोड़ जनता को जोड़ने वाला दस्तावेज़ बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं थे. इनको चुपके से पूर्ववर्ती सरकार ने जोड़ा था.

संविधान का अमृतवर्ष मनाएगी सरकार
26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में आज 75 साल होने के उपलक्ष्य में संविधान का अमृत वर्ष मनाने और जनता को संविधान के प्रति जागरुक करने का आह्वान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. ये जागरुकता कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *