Breaking
21 Nov 2026, Sat

मादा चीता निर्वा स्वस्थ है

भोपाल

संचालक सिंह परियोजना शिवपुरी ने बताया कि कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा की रेडिओ टेलेमेट्री जानकारी के आधार पर निर्वा के डेन साइट से दूर होने पर वन्य-प्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनीटरिंग दल द्वारा डेन साइट का निरीक्षण किया गया। डेन साइट पर 2 नवजात चीता शावकों के शरीर क्षत-विक्षत रूप में मिले।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सर्व हिंदू समाज 4 दिसंबर को इंदौर में आक्रोश रैली निकालेगा

संचालक सिंह परियोजना ने बताया कि बोमा के अंदर सभी संभावित स्थलों का निरीक्षण करने पर किसी भी अन्य चीता शावक के प्रमाण नहीं मिले। उन्होंने बताया कि मादा चीता निर्वा स्वस्थ है। चीता शावकों के शरीर से सैम्पल लेकर अग्रिम परीक्षण के लिये भेजा गया है। मृत्यु का कारण शव परीक्षण के उपरांत ज्ञात हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कूनो में शेष सभी वयस्क चीता एवं 12 शावक स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें :  केरल के हिंदी साहित्यकारों का दल आज भोपाल में

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *