Breaking
21 Nov 2026, Sat

खरगोन से आलीराजपुर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 6 की मौत, 20 घायल

 खरगोन

 मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  मोहन सरकार का बड़ा लक्ष्य: नई आबकारी नीति में शराब से 21 हजार करोड़ रुपये का राजस्व

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *