बहुत समय बाद आपको एक महत्वपूर्ण समाचार प्रकाशित करने हेतु भेज रहा हूं

भोपाल

आज भोपाल में हरियाणा और पंजाब में राज्यपाल रहे माननीय महामहिम श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी द्वारा डा अजित बाबू जैन लिखी गई पुस्तक मप्र वेतन निर्धारण नियम 2025 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भोपाल की ACP महोदय भी उपस्थित थीं।
माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा डा अजित जैन को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों अधिकारियों को अधिक भुगतान वसूली से बचाने हेतु लेखक ने सराहनीय प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें :  सीहोर में 16 जनवरी को होगी जनसुनवाई

इस पुस्तक में नियम और शासनादेशो का सरलीकरण किया गया है और काव्य कला का उपयोग करते हुए इस पुस्तक को आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा शासकीय कार्यालयों के लिए यह पुस्तक उपयोगी बने यही कामना है । पुस्तक लेखक ने अपने उदबोधन में बताया कि इस पुस्तक को लिखने में  3 वर्षों से अधिक समय लगा है। यह पुस्तक अधिक भुगतान वसूली की समस्या समाप्त करने के उद्देश्य से लिखी गई है। क्यों कि ऐसे लगभग 5000  प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष लंबित है।
 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment