राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप लगातार अपने फैसलों से सभी को हैरान कर रहे हैं, अब इस अरबपति को बनाया NASA चीफ

वाशिंगटन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप लगातार अपने फैसलों से सभी को हैरान कर रहे हैं। ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में भी कई ऐसे लोगों को शामिल किया, जिनके नाम सुनकर सब चौंक गए। अब ट्रंप ने ऐसा ही एक बड़ा फैसला लेते हुए टेक अरबपति जेरेड इसाकमैन को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) चीफ नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के प्रवास को सुखद बताया, राजभवन की विजिटर बुक में व्यक्त की अपनी भावनाएं

मस्क से है खास नाता
इसाकमैन का दिग्गज कारोबारी और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से भी खास नाता है। दरअसल, इसाकमैन स्पेसएक्स के सहयोग से ही अंतरिक्ष में स्पेसवॉक करने वाले पहले निजी अंतरिक्षयात्री बने थे।

ट्रंप ने किया पोस्ट
ट्रंप ने एक्स पर कहा, "मैं एक कुशल बिजनेस लीडर, परोपकारी, पायलट और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को नासा चीफ के रूप में नामित करते हुए प्रसन्न हूं। जेरेड नासा के खोज और प्रेरणा के मिशन को आगे बढ़ाएंगे, जिससे अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्वेषण में अभूतपूर्व उपलब्धियां मिलेंगी।"

ये भी पढ़ें :  Iran War: समंदर का सिकंदर बनकर उभरा ईरान, इराक से सऊदी तक धमाकों से मचा हड़कंप, बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला

इसाकमैन की खूब तारीफ की
ट्रंप ने कहा कि इसाकमैन ने एक दशक से अधिक समय तक रक्षा एयरोस्पेस कंपनी ड्रेकन इंटरनेशनल के सह-संस्थापक और सीईओ के रूप में काम किया, जिससे अमेरिकी रक्षा विभाग और हमारे सहयोगियों को सहायता मिली।

मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूंः इसाकमैन
नासा चीफ के लिए नामित होने के बाद इसाकमैन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो इस जिम्मेदारी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment