Breaking
26 Nov 2026, Thu

नवरात्रि की तैयारियां हुईं तेज, माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में माहेश्मति साम्राज्य की तर्ज पर हो रहा भव्य पंडाल का निर्माण

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, शिवरीनारायण, 10 अक्टूबर, 2023

 

शिवरीनारायण। शारदीय नवरात्र बस चार दिन बाद 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। नवरात्र पर गुप्त प्रयाग, माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड में नैला के तर्ज पर इस बार नगर में भव्य 21 फिट की मां दुर्गा की विशाल प्रतीमा विराजित होंगी। इसके साथ-साथ 10-10 फिट के भगवान महादेव और भगवान नरसिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी।

 

आपको बतादें कि, इतिहास में पहली बार धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में इतना बड़ा और भव्या दुर्गा उत्सव का आयोजन होने जा रहा। जिसको देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। 21 फिट मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा 185 फिट ऊंचे 80 फिट लंबे और 80 फिट चौड़े बन रहे पंडाल पर विराजित होगी मां जगत जननी इसके साथ-साथ 10 फिट भगवान शंकर की प्रतिमा और 10 फिट भगवान नरसिंह की प्रतिमा भी इसी पंडाल पर विराजमान होंगे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल

शारदीय नवरात्र की शुरुवात पूरे देश भर में 15 अक्टूबर से होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में जोरों से चल रही है। भव्य प्रवेश द्वार, मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा जगह-जगह झालर लाईटिंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

नगर के लोगों ने बताया की इस बार धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में नैला के तर्ज पर मां दुर्गा की 21 फिट भव्या प्रतिमा स्थापित किया जायेगा साथ ही मां दुर्गा की अगल-बगल में 7-7 फिट की दो बड़े शेर भी विराजित रहेंगे। विदित हो कि नगर में इस बार बड़े ही धूम धाम से शारदीय नवरात्रि पर्व को मानने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Ramayan Mahotsav : राम मार्चपास्ट, सामूहिक हनुमान चालीसा... रायगढ़ में यूं हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज

नगर के मेला ग्राउंड में रहेगी पार्किंग की व्यवस्था रखी जाएगी ताकी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। भटगांव के मूर्तिकार द्वारा मां दुर्गा जी की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

भोपालिया टेंट हाउस और बंगाल के कारीगर बना रहे भव्य पंडाल

भोपाल के कारीगरों ने लगभग-लगभग 2 माह पहले से भव्य पंडाल बनाने की तैयारियां शुरु किया जा चूका है। वहीं बंगाल के कारीगरों द्वारा प्रवेश द्वार बनाने के साथ-साथ नगर को झालर लाईटिंग की रोशनी से चका-चक करेंगी। इसके आलावा पंडाल के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे।

ये भी पढ़ें :  वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

 

दशहरा पर 50 फीट का जलेगा रावण

इसके बाद, नवरात्रि के दुर्गा उत्सव के बाद दशहरा उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड में दशहरे के दिन सुनील सोनी स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्मी गीतों के साथ कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद, भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 50 फीट ऊंचेरा रावण का दहन किया जाएगा।

 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *