Breaking
17 Nov 2026, Tue

शराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को नदी में छोड़ने और शिवनाथ नदी को प्रदूषित करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने पेश की रिपोर्ट, निगरानी करने दिए निर्देश

 

उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर 

 

 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को शिवनाथ नदी में छोड़ने और जल प्रदूषण के मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट के सामने पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा प्रदूषण कम हुआ है। जिसपर कोर्ट ने टीम बनाकर निगरानी करने निर्देशित किया है। वहीं अगली सुनवाई 3 फरवरी 2025 को निर्धारित की है।

मामला मुंगेली जिले धूमा स्थित भाटिया वाइन फैक्ट्री का है। जहां नियमों को ताक में रखकर फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल और दूषित पानी को शिवनाथ नदी में छोड़ा जा रहा था। प्रदूषित और जहरीले पानी से लाखों मछलियां मर गई। इस पर आई मीडिया रिपोर्ट को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की। जो लगातार चल रही है। इस मामले में 23 सितंबर 2024 को उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि दूषित जल का स्रोत निर्धारित किया गया है या नहीं..? शराब फैक्ट्री के दूषित जल के कारण नदी में पाए गए प्रदूषण को देखते हुए, इस मुद्दे को तार्किक निष्कर्ष पर लाया जाना चाहिए, ताकि दूषित जल का स्रोत पता लगाया जा सके..? इस मामले में नया हलफनामा दायर करने कहा था।

ये भी पढ़ें :  रायपुर ब्रेकिंग : शिक्षक भर्ती 2023 के अभ्यर्थी पहुंचे अजजा आयोग, रिक्त पदों में भर्ती की मांग को लेकर पहुंचे अभ्यर्थी 

 

वहीं 23 अक्टूबर 2024 को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश बिभु दत्ता गुरु की बैंच में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि इस मामले के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि संबंधित फैक्ट्री से दूषित पानी कहां से बह रहा है, इसका पता नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन सुधारात्मक उपाय किए जाने और फैक्ट्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पानी की गुणवत्ता में सुधार किया गया है। इसे देखते हुए 16 दिसंबर, 2024 को आगे की निगरानी के लिए फिर से सूचीबद्ध किया गया था। जिसमें पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शासकीय अधिवक्ता ने कहा कोर्ट के आदेश का परिपालन करते हुए 21 नवंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 को जांच कर रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमें पानी का स्तर ठीक पाया गया। वहीं कोर्ट ने पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड को रिपोर्ट पेश करने निर्देश दिया है। वहीं अगली सुनवाई निर्धारित की है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *