सीएम के सचिव बने मुकेश बंसल

रायपुर

 भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं।

फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इसके बाद से वह प्रदेश में वित्त विभाग व वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन

वहीं 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

कटारिया के पदभार ग्रहण करते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पदभार से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे।

ये भी पढ़ें :  33 साल बाद MP में पहला नक्सली सरेंडर, 23 साल की सुनीता बनी पहली महिला नक्सली, 4 लाख की इनाम राशि

सितंबर 2024 में ही कटारिया ने प्रदेश में जॉइनिंग दे दी थी, मगर अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment