आप पार्टी के नेता केजरीवाल ने योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी दी, इस पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी दी। इसपर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे आप का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है।

ये भी पढ़ें :  क्या भारत में शुरू होने वाले हैं प्लास्टिक के नोट? RBI की तैयारी ने बढ़ाई हलचल

बांसुरी स्वराज ने कहा- आज विश्व की सबसे छोटी प्रेस कॉन्फ्रेस केजरीवाल ने की। इतनी छोटी प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए की गई, क्योंकि वह झूठ पुराना हो चुका है। पंजाब में भी ऐसी घोषणाएं आप ने की थी। आज तक पंजाब में महिलाओं के खाते में एक रूपया नहीं आया है। एक महिला सांसद के साथ आपके सचिव ने दुर्व्यवहार किया और उसे मुख्य सलाहकार बनाया गया।

ये भी पढ़ें :  वीर सावरकर का गांव भगूर अमृत काल में पर्यटन स्थल के तौर चमकेगा, केंद्र सरकार ने की ये बड़ी तैयारी

संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं: बांसुरी स्वराज
स्वराज ने कहा कि संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं। आयुष्मान योजना को आम आदमी पार्टी ने लागू नहीं होने दिया। एक दशक की सत्ता भोगने के बाद ये नाटक आप कर रही है। ये चुनावी जुमले हैं और कुछ नहीं। इस मामले पर हम हाईकोर्ट गए। 11 दिसंबर को आप सरकार ने हाईकोर्ट में एफिडेविट फाइल नहीं किया।

ये भी पढ़ें :  5 साल बाद चीन पहुंचे जयशंकर, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, कल SCO समिट में करेंगे शिरकत

 

Share

Leave a Comment