भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच जीतने वाला बना पहला देश; जापान को 2 रन से हराया

नई दिल्ली
भारत ने जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच को रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया। बारिश की वजह से मैच 5-5 ओवर का हुआ। भारत ने सिर्फ 32 रन बनाए। जापान को आखिरी गेंद पर दो रनों से हार झेलनी पड़ी। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम की 200वीं जीत है।

भारत- 200 जीत
भारत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाला पहला देश बना गया है। टीम ने अभी तक 291 मैचों में 194 जीत हासिल की है। वहीं 7 टाई मैचों में 6 जीत मिली है। इस तरह टीम के जीत की संख्या 200 हो गई। अभी तक भारत एक भी टाई मैच नहीं हारा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से एक मैच का सुपर ओवर नहीं हो पाया था और वह टाई ही रह गया।

ये भी पढ़ें :  एसए20 : डु प्लेसिस ने दिलाई जॉबर्ग सुपर किंग्स को अहम जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

पाकिस्तान- 174 जीत
पाकिस्तान ने 299 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 173 जीत हासिल की है। वहीं टीम को एक जीत सुपर ओवर में मिली है। 4 टाई मैचों में पाकिस्तान तीन में हारा है। पाकिस्तान ने 2009 में टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था।

न्यूजीलैंड- 137 जीत
न्यूजीलैंड की टीम के पास एक भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं है। लेकिन सबसे ज्यादा जीत के मामले में टीम तीसरे नंबर पर है। 267 मैचों में उसे 137 जीत मिली है। टाई हुए 10 मैचों में न्यूजीलैंड सिर्फ दो को ही अपने नाम कर पाया है।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान समेत इन टीमों ने अभी तक नहीं किया T20 World Cup स्क्वॉड का ऐलान — जानें आखिरकार कब तक होगा खुलासा?

साउथ अफ्रीका- 131 जीत
2005 में साउथ अफ्रीका ने अपना पहली टी20 मैच खेला था। 235 मैचों में 131 जीत के साथ टीम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उसे 101 मैचों में हार भी झेलनी पड़ी है। पहला टी20 विश्व कप साउथ अफ्रीका की मेजबानी में ही खेला गया था।

ये भी पढ़ें :  वॉशिंगटन सुंदर ने किया कमाल, न्यूजीलैंड को पंजा मारकर किया घायल, झटके 7 विकेट

इंग्लैंड- 130 जीत
दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड के 233 मैचों में 130 जीत हैं। टीम को 92 हार झेलनी पड़ी है। उसके 11 मै बेनतीजा रहे। इंग्लैंड का हालिया फॉर्म काफी शानदार रहा है। इस साल 19 मैचों में टीम ने 16 जीत हासिल की है। इस दो में एक हार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मिली थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment