67वीं नेशनल शॉटगन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश ने जीते 4 पदक

भोपाल
नई दिल्ली में 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित 67वीं नेशनल शॉटगन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीते।

पदक विजेता खिलाड़ी और श्रेणियाँ

    जूनियर स्कीट व्यक्तिगत (महिला)

    वंशिका तिवारी ने रजत

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने एआई के दुरुपयोग से बचने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा

    सीनियर स्कीट टीम (महिला)

    शिवानी रायकवार, वंशिका तिवारी, मानसी रघुवंशी ने कांस्य

    जूनियर स्कीट टीम (महिला)

    शिवानी रैकवार, काजल सिंह बघेल, मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण

    जूनियर स्कीट टीम (पुरुष)

    ज्योतिर्दित्य सिंह सिसोदिया, दुष्यंत विजय भारद्वाज, उदयमान ने रजत

कुल 4 पदक: स्वर्ण: 1,रजत: 2 और कांस्य: 1

ये भी पढ़ें :  चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

खेल मंत्री की बधाई

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीम और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शॉटगन चैम्पियनशिप में अपने प्रदर्शन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इनकी सफलता हमारे खेल अकादमी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।" खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत से मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

ये भी पढ़ें :  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment