Breaking : निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार का आया बड़ा बयान, कब होंगे चुनाव? जानिये

सतीश शर्मा, रायपुर

रायपुर से पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नगरीय निकाय, पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा। ये जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में दी है।

 

डिप्टी सीएम ने बताया कि नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आचार संहिता 7 जनवरी के बाद कभी भी लग सकती है। रायपुर में बात करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि EVM मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, साथ ही बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 23 फरवरी से शुरू होगा सत्र, मंतातरण विरोधी कानून और 2 लाख करोड़ के बजट पर रहेंगी निगाहें

 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग तैयारी कर रही है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है। साव ने कहा कि नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है। साथ ही सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment