कटनी में आमने-सामने से ट्रकों की भिडंत… दो ड्राइवरों की मौत, क्लीनर गंभीर घायल

कटनी
 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में लाटपहाडी के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ट्रक के ड्राइवरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों के सहायक की हालत गंभीर।

मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने ट्रकों में फंसे शव व घायलों को मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद घायलों को रीठी अस्पताल भेजा गया है। रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाटपहाड़ी गांव के पास कटनी दमोह मार्ग पर सुबह ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 व ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8962 की सीधी भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़ें :  Vande Mataram के संगीत का रोचक इतिहास, जानें कैसे बनी देशभक्ति की अमर धुन

आपस में फंस गए ट्रक

एक ट्रक में गेहूं लोड था, जबकि दूसरे में चावल लोड था। ट्रकों की रफ्तार ज्यादा होने के कारण जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक एक दूसरे से फंस गए। घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना व सलैया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें :  नगरीय क्षेत्र में जर्जर भवन मालिकों के विरूद्ध करें कार्रवाई, आयुक्त नगरीय प्रशासन ने दिये निर्देश

आपस में टकराए दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रकों के अंदर फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को दो जेसीबी मशीन, एक हाइड्रा मशीन, कटर मशीन व क्रेन मशीन मंगवानी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर ही दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों क्लीनर में से एक की हालत बेहद नाजुक है। दोनों घायल क्लीनरों को इलाज के लिए रीठी अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों व घायलों के नाम पता नही चल सके हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment