राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में अब इमरजेंसी वार्ड में ही होगी सोनोग्राफी, विधानसभा अध्यक्ष के निरीक्षण का असर

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्वासुदेव देवनानी द्वारा रविवार को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के औचक निरीक्षण का असर अब सामने आ रहा है। देवनानी की नाराजगी और कार्रवाई के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब इमरजेंसी वार्ड में ही सोनोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। इससे परेशानी में अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  जयपुर स्थित इंटरनेशन एयरपोर्ट को और बेहतर बनाने के लिए 600 करोड़ के 14 प्रोजेक्ट शुरू

गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गत रविवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में अस्पताल के सोनोग्राफी कक्ष पर ताला लटका देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोनोग्राफी कक्ष का ताला खुलवाकर मरीजों को राहत दिलवाई थी। उन्होंने अस्पताल को निर्देश दिए थे कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए एक सोनोग्राफी मशीन इमरजेंसी वार्ड में लगाकर प्रशिक्षित स्टॉफ लगाया जाए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए थे। देवनानी के निर्देश और उनकी नाराजगी के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक सोनोग्राफी मशीन इमरजेंसी वार्ड में ही लगाने का निर्णय किया है। यह सोनोग्राफी मशीन लगने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment