इंदौर नगर निगम की इस साल की पहली महापौर-इन-काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित

इंदौर
इंदौर नगर निगम की इस साल की पहली महापौर-इन-काउंसिल(MIC) की बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चार एसटीपी बनाने को मंजूरी दी गई। इन प्लांट्स के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका उद्देश्य शहर की नदियों को स्वच्छ करना है।

ये भी पढ़ें :  स्वस्थ प्रदेश से ही बनाएंगे समृद्ध प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दरअसल, इंदौर में नगर निगम की इस साल की पहली एमआईसी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर और एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। एमआईसी में 7 से अधिक प्रस्ताव पास किए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शहर में बनाए जा रहे नए एसटीपी प्लांट का है।

ये भी पढ़ें :  Gold-Silver Price Today: सोना चमका, चांदी अभी भी ₹1.60 लाख सस्ती — जानिए आज का ताज़ा रेट

इन प्लांट के लिए नगर निगम 15 साल का करार भी करेगा। सिंहस्थ के पहले इन एसटीपी प्लांट से शहर की नदियों में साफ पानी लाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा बाबा साहेब आम्बेडकर पार्क का जीर्णोद्धार और कई इलाकों में नई सीवरेज लाइन डालने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment