छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट, अभी दो डिग्री तक लुढ़केगा पारा

रायपुर

छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाए हुए रहते हैं। गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  सांवरा जाति के लोगों को वार्ड में शामिल करने का विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  सांसद महेश कश्यप ने पीएम मोदी को दिया बस्तर दशहरे का न्योता

प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम में कुछ बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Election Result : भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हार पर दिया ये बड़ा बयान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment