मुंगेली ज़िले के सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में साइलो हटाने के पश्चात कलेक्टर राहुल देव, एसपी श्री भोजराम पटेल की उपस्थिति में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, की टीम द्वारा पूरी रात कठिन एवं चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
लगभग 40 घंटे चले इस ऑपरेशन में राखड़ के मलबे में फंसे 03 शव को निकाल लिया गया है।
मृतकों में अवधेश कश्यप,, पिता निखादराम कश्यप निवासी तागा जांजगीर चांपा, प्रकाश यादव पिता, परदेशी यादव निवासी अकोली बलौदाबाजार, जयंत साहू पिता, काशीनाथ साहू निवासी जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है।
देर रात पहुँचे डिप्टी CM साव
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की रात मुंगेली जिले के सरगांव के पास स्थित स्टील फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। साव की उपस्थिति में साइलो को बड़े क्रेन के माध्यम से उठाया गया। इसी में मजदूर दबे थे।
उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि, जिला प्रशासन और आस पास जिलों की पूरी टीम की मदद लेकर बचाव कार्य 36 घंटे से ज्यादा समय तक चला। साइलो बड़ा वजनी था, उसे उठाना बड़ा टास्क था। हर तरह के प्रयास के बाद रेस्क्यू टीम ने साइलो को उठाया। अब बाकी रेस्क्यू ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है। जिन्होंने ने अपनों को खोया उन्हें सरकार और संयंत्र प्रबंधन से हर संभव सहयोग मिलेगा ही।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com