Breaking
17 Nov 2026, Tue

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को 116 रन से रौंदा, भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की

नई दिल्‍ली
जेमिमा रोड्रिग्स के शतक और स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल की फिफ्टी के चलते भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को 116 रन से रौंदा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 370 रन बनाए। यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत का हाइएस्‍ट स्कोर है। जवाब में आयरलैंड टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना पाई। सीरीज का आखिरी वनडे 15 जनवरी को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :  चुनाव तारीखों के ऐलान से IPL 2026 पर बढ़ी टेंशन, BCCI को बदलना पड़ सकता है शेड्यूल

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने भारत को धांसू शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। 19वें ओवर में कप्‍तान मंधाना कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 54 गेंदों पर 73 रन ठोके। अगली ही गेंद पर रावल LBW आउट हुईं। उन्‍होंने 61 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *