छोटे टांकों पर टिका ब्लाउज पहनकर राशि खन्ना ने बटोरी लाइमलाइट

मुंबई

साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना की एक्टिंग के साथ ही लोग उनके लुक्स पर भी मरते हैं। बोल्ड रेड कार्पेट लुक से लेकर सहज स्ट्रीट स्टाइल तक, उनका फैशन सेंस कमाल का है। राशि खन्ना की अनूठी फैशन फिलॉसफी उन्हें अक्सर चर्चाओं में ले आती है। वैसे खूबसूरत हसीना अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। एक्ट्रेस का नाम एक समय पर क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह संग जुड़ा था।

दरअसल साल 2018 में खबर थी कि जसप्रीत और राशि डेट कर रहे हैं, हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को बिल्कुल गलत और बेबुनियाद बताया था। वहीं अब राशि खन्ना का स्टाइल उन्हें लाइमलाइट में लेकर आ गया है, जिसकी वजह ट्रेडिशनल अटायर को ग्लैमरस लुक देकर पहनना है, जो पारंपरिक आउटफिट को मॉर्डन टच देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस है।

ये भी पढ़ें :  ‘धुरंधर 2’ का धमाका: 7 दिन में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें टॉप 5 फास्ट कमाई वाली फिल्में

राशि खन्ना का साउथ इंडियन लुक
मकर संक्रांति के त्योहार के लिए एक्ट्रेस राशि खन्ना साउथ इंडियन लुक में तैयार हुई थीं। उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड Kavitha Gutta के कलेक्शन से ऑरेंज कलर का कांजीवरम सिल्क लहंगा पहना था, जिसे स्टाइल करके और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलकर ने किया था। इस लहंगे में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही थी।

ट्रेडिशनल में ग्लैमर का तड़का
राशि खन्ना के कांजीवरम सिल्क लहंगे का मॉर्डन ब्लाउज लुक में ग्लैमर्स बना रहा है। दरअसल सिल्वर दागों से पूरी तरह जड़ा हुए ब्लाउज का फ्रंर्ट पार्ट छोटे टांकों पर टिका हुआ है, प्लंजिंग नेकलाइन में एक्ट्रेस फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई टिक रही है। इसका बैक भी डीपनेक में डिजाइन है, फिजिंग की वजह से कर्व्स भी उभरकर दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  बिली एलिश पर लाइव शो में किसी ने मुंह पर फेंककर मारा नेकलेस

कांजीवरम सिल्क लहंगा है खूबसूरत
अब हसीना के कांजीवरम सिल्क लहंगे की बात करें तो इसके चैक्स पैटर्न वाले फेब्रिक का बॉटम लेयर्स में डिजाइन किया गया है। सिल्वर एम्बॉयडरी के बीच में सुनहरे धागों से थ्रेड वर्क है। सिल्वर के बीच धागों की कढ़ाई सोने की चमक रही है। दुपट्टे को भी ठीक इसी तरह की कढ़ाई से सजाया गया है, जिसे उन्होंने प्लीट्स में साड़ी के पल्लू की तरह स्टाइल किया है जिसकी वजह से बॉर्डर खूबसूरत लग रही है।

ये भी पढ़ें :  अनिर्वचनीय है उपकार का आनंद

जूलरी से भी हसीना ने चलाया जादू
राशि खन्ना ने अपने अटायर के साथ मिनिमल लेकिन हैवी जूलरी ही सिलेक्ट की थी। उन्होंने कानों में झुमका इयररिंग और एक हाथ में 4-5 बैंगल पहने थे, दोनों हाथों की अंगुली में स्टेटमेंट रिंग थी। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडियन लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को हाफ बांधते हुए गजरा लगाया था। सफेद और लाल फूल के साथ उनके माथे पर लगी बिंदी सुंदरता को बढ़ा रही थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment