राजधानी लखनऊ में नए एचएमपीवी वायरस से 60 वर्षीय महिला मौत

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में नए एचएमपीवी वायरस से पॉजिटिव होने के बाद ठीक हुई 60 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। महिला को 8 जनवरी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि महिला को टीवी, किडनी व हाइपरटेंशन की समस्या थी। इन बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उसकी मृत्यु हुई है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा ने 2027 मिशन के लिए बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति तेज की

अचानक बिगड़ी हालत
नेहरू नगर के मोती नगर की निवासी आशा शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 10 जनवरी को KGMU में सैंपल की जांच करवाई गई, तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉ. एके गुप्ता और डॉ. विष्णु की निगरानी में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके चलते उसे ICU वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। जहां उसकी बुधवार को मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment