Breaking
21 Nov 2026, Sat

कर्तव्य पथ पर कड़ाके की ठंड के बीच फुल-ड्रेस परेड रिहर्सल

नई दिल्ली
गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आज राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर रक्षा कर्मियों ने फुल-ड्रेस रिहर्सल की। इस बार परेड में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हैं। कर्तव्य पथ पर भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहरों की झलकियां देखने को मिलेंगी।

76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे 25 जनवरी को दो दिन की यात्रा पर भारत आएंगे। बता दें कि 2024 में राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा होगी।

ये भी पढ़ें :  8वां वेतन आयोग अपडेट: फिटमेंट फैक्टर से OPS बहाली तक सबकुछ जानें

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार देशवासियों को भारतीय सेना के स्वदेशी और अत्याधुनिक हथियार, मिसाइल सिस्टम, टैंक, आधुनिक कम्युनिकेशन यंत्र और विशेष वाहन देखने को मिलेंगे। इनमें नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, सारथ टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, चेतक ऑल टेरेन व्हीकल, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट वाहन, अग्निबाण मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

इनके अलावा गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना अपने कपिध्वज स्पेशलिस्ट मोबिलिटी वाहन, आधुनिक नंदीघोष क्विक रिएक्शन फोर्स वाहन, शॉर्ट ब्रिज सिस्टम, संजय बैटल फील्ड सर्विलांस सिस्टम, आकाश मिसाइलों से लैस आकाश आर्मी लॉन्चर का भी प्रदर्शन करेगी। पिछले काफी समय से सेना के जवान गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  एमपी में 2 लाख करोड़ के विकास कार्य: 418 शहरों की तस्वीर बदलने का बड़ा कदम

वहीं, जम्मू और कश्मीर राइफल्स के मार्चिंग दल का नेतृत्व मेजर विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि उनके रेजिमेंट का मार्चिंग दल गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रहा है। यह उनके और पूरी रेजिमेंट के लिए बेहद गर्व की बात है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी उनकी रेजिमेंट से हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *