Breaking
24 Nov 2026, Tue

विद्युत कनेक्‍शन के स्‍थायी विच्‍छेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्‍थायी रूप से बिजली कनेक्‍शन के विच्‍छेदन (PDC) के लिए अब बिजली कार्यालय जाने की जरूरत न‍हीं होगी। उन्‍हें अब htpp://portal.mpcz.in पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

कंपनी ने कहा है कि इसके लिए उपभोक्‍ता को पोर्टल पर पीडीसी (PDC) ऑप्‍शन को क्‍लिक करना होगा। इसके बाद ओटीपी के माध्‍यम से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होगी। स्‍थायी रूप से बिजली कनेक्‍शन के विच्‍छेदन के लिए उपभोक्‍ता को संबंधित कनेक्‍शन पर बकाया राशि को जमा करना होगा। इसके बाद ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्‍वीकार किए जाएंगे। वापसी योग्‍य राशि प्राप्‍त करने के लिए बैंक खाता अथवा किसी अन्‍य कनेक्‍शन में समायोजन के लिए उस कनेक्‍शन का आईवीआरएस नंबर डालना होगा। उपभोक्‍ता इसी पेज पर अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति का भी पता लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बुधनी और शाहगंज नगर परिषदों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *