Breaking
23 Nov 2026, Mon

स्कूली दोस्त पर चाक़ू से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

 
रायपुर

राजधानी रायपुर एक बार फिर हत्या की वारदात से थर्रा उठा है. एक दोस्त ने अपने स्कूली दोस्त पर चाक़ू से हमला कर दिया. घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई. दोंनो 9 वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

जानकारी के मुताबिक, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला दो छात्र अक्सर एक साथ ही स्कूल जाते है. इस दौरान दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर कई बार हल्की नोक-झोंक हो जाती थी. लेकिन ये बात एक छात्र को इतनी चुभ गई कि वो अपने दोस्त ही दोस्त का हत्यारा बन गया.

ये भी पढ़ें :  निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग - शंगीता आर

आरोपी दोस्त ने नाबालिग पर आज चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.  मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *