छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कोरबा.

जिले के भैसमा में साप्ताहिक बाजार के पास सैगोन बाड़ी में आज एक युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है. शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : GST में कमी से जनता को सीधी राहत : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

जानकारी के अनुसार, यह उरगा थाना क्षेत्र का मामला है. यहां अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. उरगा थाना पुलिस ने सूचना के बाद पहुंची मौके पर जांच कार्रवाई में जुट गई है. वहीं अधिक जानकारी जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें :  ऐसे ठगों से आप भी रहें सावधान : कसडोल क्षेत्र के दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ठगी कर रहे ठग, कटगी के तीन दुकानदारों से हुई हजारों रुपए की ठगी

CCTV खंगाल रही पुलिस
जिले में भैसमा, सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक है. यहां साप्ताहिक बाजार के पास बाड़ी में शव मिलने के मामले में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. युवक का सिर बुरी तरह पत्थर से कुचले जाने के चलते शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment