Breaking
24 Nov 2026, Tue

आप पार्टी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की 'हत्या' की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है। इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग को पत्र लिखकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को ‘‘समान अवसर'' देने, केजरीवाल को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा बहाल करने और उन पर ‘‘जानलेवा'' हमलों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के अनुसार केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘हिन्दू जाति में बटेंगे तो बांग्लादेश जैसा कटेंगे’, वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया बैनर

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा, "केजरीवाल जी की हत्या की इस साजिश में दो लोग शामिल हैं- भाजपा और दिल्ली पुलिस। वे दोनों केजरीवाल की जान लेने की साजिश कर रहे हैं। उन पर एक के बाद एक हमले की कोशिश की गई है। अक्टूबर (पिछले साल) में केजरीवाल पर हमला किया गया। जांच में पता चला कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।"

ये भी पढ़ें :  अडानी की पहली 'इंटरनेशनल फ्लाइट' को लगा झटका, केन्या में डील पर कोर्ट ने लगाई रोक

उन्होंने कहा, "हमने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वह अमित शाह के नियंत्रण में है।" ‘आप' नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव से पहले "गंदी राजनीति" करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल की सुरक्षा हटाने की साजिश रची है।

ये भी पढ़ें :  बंगाल रैली से पहले मौसम बना बाधा, पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *