Breaking
26 Nov 2026, Thu

मुंबई में एक 20 वर्षीय महिला से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, रेप पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर

मुंबई
मुंबई में एक 20 वर्षीय महिला ने ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा मामला तब सामने आया जब महिला ने राम मंदिर रेलवे स्टेशन, गोरेगांव से पुलिस को संपर्क किया। नालासोपारा, पालघर की रहने वाली इस महिला ने बताया कि एक ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जांच के दौरान महिला ने खुलासा किया कि वह ऑटो चालक के साथ विरार के अर्नाला बीच गई थी। होटल में पहचान पत्र न होने के कारण उन्हें रात बीच पर ही बितानी पड़ी। महिला का आरोप है कि ऑटो चालक ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

ये भी पढ़ें :  तिरुपति लड्डू विवाद के बीच चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सभी मंदिरों की जल्द कराई जाएगी 'सफाई'

डर के कारण उठाया खतरनाक कदम
महिला ने बताया कि उसे अपने माता-पिता की नाराजगी का डर था। इस डर के कारण उसने एक सर्जिकल ब्लेड और पत्थर अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिए। दर्द असहनीय होने पर उसने पुलिस और मेडिकल सहायता मांगी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर इन वस्तुओं को निकाला।

ये भी पढ़ें :  Breaking : CM भूपेश बोले-'संविधान खतरे में है..राज्य में राज्यपाल की भूमिकाओं की समीक्षा भी जरुरी ' जानें क्यों कहा CM ने ऐसा?

जांच के दौरान कई खुलासे
महिला ने शुरू में दावा किया कि वह अनाथ है। हालांकि, बाद में उसके पिता ने सामने आकर यह दावा झूठा बताया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि 2023 में महिला ने दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक राज रतन को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस अब महिला के बयानों और घटना की सच्चाई की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  BJP चंडीगढ़ में मेयर चुनाव जीती, AAP-कांग्रेस मिलकर भी नहीं रोक पाए, 3 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *