Breaking
13 Nov 2026, Fri

जगदलपुर में दो पक्षों के बीच शव दफनाने के नाम पर फिर मचा बवाल, 11 लोग घायल

 जगदलपुर

बस्तर में एक बार फिर शव दफनाने के नाम पर दो पक्षों के बीच बवाल मच गया है. मामला बेलर गांव का है, जहां धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर हुए सिर फुटौव्वल में 11 लोग घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के देवेंद्र इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट बने, NDA की मुश्किल ट्रेनिंग के किस्से बताए

शव दफनाने को लेकर बस्तर में लगातार विवाद हो रहा है. इसके पहले वर्ष 2024 के अंतिम दिनों में परपा थाना व नानगुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़े बोदल में ईसाई समुदाय की महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सरपंच समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया था. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *