Breaking
17 Nov 2026, Tue

ग्वालियर की कानून व्यवस्था और यातायात को चुस्त-दुरुस्त करने ऊर्जा मंत्री तोमर ने दिए सुझाव

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस बल तथा यातायात पुलिस बल में वृद्धि की जाए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान में शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों में वृद्धि नितांत आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर उप नगर के मोतीझील, आनंद नगर तथा कांच मिल क्षेत्रों में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना किए जाने की बात भी कही। श्री तोमर ने यह बात पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की मौजूदगी में मंगलवार को ग्वालियर जोन के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा बैठक में कही।

ये भी पढ़ें :  डायल-112 जवानों की संवेदनशील कार्यवाही से घायल राष्ट्रीय पक्षी को समय पर मिला उपचार

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों के नजदीक स्थाई पाइंट बनाने, रात्रि के समय सख्ती के साथ पूछताछ किए जाने का सुझाव देते हुए शहर के पार्कों तथा कोचिंग क्लासेस के आसपास कैमरे लगाए जाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मेट्रो में 21 दिसंबर से एक हफ्ते तक फ्री सफर, पीएम और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे हरी झंडी दिखाने की वर्चुअल शुरुआत

बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुमार सिंह जाटव, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *