राजधानी रायपुर में बीती रात रशियन युवती ने नशे की हालत में तेज रफ्तार से कार से स्कूटी को टक्कर मारी

रायपुर

 छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने हंगामा किया।

ये भी पढ़ें :  रतलाम घाट पर पिकअप के ब्रेक हुए फेल, 60 फीट खाई में गिरी गाडी, तीन की मौत

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, जो दोनों नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया

हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी विदाई, ठंडी हवाओं ने मौसम को किया बदल

तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक और रशियन युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment