Breaking
17 Nov 2026, Tue

पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट

नई दिल्ली
पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने अपने भाषण में देश की दिशा को लेकर विस्तार से बात की और हम सभी के लिए एक मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था। यह सबके लिए भविष्य की दिशा को स्पष्ट करता है। मोदी ने कहा कि इसे हर किसी ने अपनी समझ के हिसाब से अलग-अलग तरीके से समझा। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में भी कहा और इसे हमारा दायित्व बताया।

ये भी पढ़ें :  हंता वायरस क्रूज पर 2 भारतीय भी, WHO ने 12 देशों में अलर्ट जारी किया

कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट- पीएम मोदी
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनसे इस बारे में कोई उम्मीद करना एक बड़ी गलती होगी, क्योंकि उनकी सोच इस दिशा में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार के लिए समर्पित हो गई है, और उनके लिए ये संभव नहीं है। मोदी ने यह भी बताया कि कांग्रेस का मॉडल "फैमिली फर्स्ट" है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा करने का मौका दिया है, जो यह दिखाता है कि लोगों ने हमारे विकास मॉडल को समझा और उसे समर्थन दिया। उन्होंने अपने मॉडल को एक शब्द में "नेशन फर्स्ट" बताया और कहा कि इसी भावना के साथ हमारी सरकार ने नीतियों और कार्यों को लागू किया है।

ये भी पढ़ें :  टी20 में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी किरकिरी: घरेलू मैदान पर दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ढेर, भारत के सुंदर-शिवम-अक्षर चमके

समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश हो रही- पीएम मोदी
राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है… कई सालों से सभी दलों के ओबीसी सांसद ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया, क्योंकि यह उनकी (कांग्रेस) राजनीति के अनुकूल नहीं था। लेकिन हमने इस पैनल को संवैधानिक दर्जा दिया।"

ये भी पढ़ें :  बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा
राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सर्वविदित है कि कांग्रेस के मन में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति कितना गुस्सा और नफरत थी। उन्होंने कभी भी बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा। लेकिन आज मजबूरी में उन्हें 'जय भीम' का नारा लगाना पड़ रहा है।"

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *