चिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है – सीएम विष्णु देव साय

 

कांग्रेस की निगम सरकार ने चिरमिरी शहर को बदहाल कर दिया, अब मजा चखाने की बारी है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में विशाल विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

चिरमिरी/रायपु। जनता के आशीर्वाद से देश-प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है। अब चिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए यहाँ ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, तभी यहाँ का समुचित विकास होगा, यहाँ के विकास के लिए प्रदत्त राशि का सही सदुपयोग होगा। कांग्रेस के लबरा लोग, धोखेबाज लोग जीत के आए तो जनता और उनके हित के साथ खिलवाड़ करेंगे। एक मौका फिर आया है इन कांग्रेसियों को मजा चखाने का, इनको फिर से हराना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में आयोजित विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने जनता से चिरमिरी शहर के चहुंमुखी और निर्बाध विकास के लिए नगर निगम चिरमिरी के महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय और सभी 40 वार्डों के पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

सीएम साय ने कहा कि चिरमिरी में कांग्रेस की महापौर थीं और अभी उनके पति कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी हैं। पांच साल में उन्होंने चिरमिरी को बर्बाद करके रख दिया। सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई के क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं हुआ। अगर ये फिर से जीते तो चिरमिरी को पूरी तरह बदहाल कर देंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : मुख्यमंत्री निवास में कल होगा जनदर्शन, सीएम विष्णुदेव साय होंगे आमजन से रूबरू

 

साय ने कहा कि तेरह महीने के अल्पकाल में ही उनकी सरकार ने चिरमिरी नगर निगम और क्षेत्र के लिए बहुत सारे काम कराए हैं। रेल्वे के लिए 241 करोड़, चिरमिरी के हर घर में स्वच्छ पेयजल के लिए 184 करोड़ दिए हैं। उन्होंने चिरमिरी को SECL से मिलने वाली बिजली की जगह अब विद्युत विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति करने की बात कही।

18 लाख गरीबों का हक छीना, शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, भारत सरकार ने 8.47 लाख और अभी 3.88 लाख पीएम आवास की स्वीकृति हुई है। नगरीय क्षेत्रों में तीन लाख पीएम आवास बनाएँगे।

विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकायों में कई पीढ़ियों से नजूल भूमि में मकान बनाकर रह रहे लोगों को उनके जमीन का मालिक बनाना है, इसके लिए नया कानून लाएंगे। शहरी क्षेत्रों में आने वाले समय में तीन लाख से अधिक पीएम आवास बनाएंगे। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले, जो बिजली बिल, संपत्ति कर समय में पटाते हैं, उनको भी पीएम आवास का लाभ दिलाएंगे, 15 हजार मासिक आमदनी वाले, 5 एकड़ सिंचित और ढाई एकड़ असिंचित जमीन एवं दोपहिया वाहन वालों को पीएम आवास दिलाएंगे। महिलाओं के नाम से संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और जो 7 तारीख से पहले पटाते हैं उन्हें दस प्रतिशत की और छूट मिलेगी। नगरीय निकायों में आने वाले प्रत्येक बाजारों में माता-बहनों के सम्मान के लिए पिंक टॉयलेट बनाएंगे। अटल विश्वास पत्र के इन सभी वादों को हमारी सरकार पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें :  कृषक उन्नति योजना किसानों के समृद्धि की बनी नई राह

 

साय ने कहा कि नगरीय निकायों में संपत्ति कर नहीं पटाने वालों, या पटाने में देरी करने वालों से जुर्माना नहीं लेंगे, जितना कर था उतना ही लेंगे। इसके लिए समाधान योजना बनाएँगे। स्व-सहायता समूह की बहनों को ढाई लाख तक का लोन और प्रशिक्षण मुफ्त देंगे। प्रत्येक नगर निगम में बर्तन बैंक बनाएँगे, जिसको भी जरूरत हो उनको वहां से बर्तन प्राप्त होगा। स्ट्रीट वेंडर को तीस हजार की सहायता राशि देंगे। नालंदा परिसर बनाएँगे। यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत एक लाख की राशि दी जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में बेटियों को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था होगी। यहाँ वाई-फाई भी लगाए जाएंगे। अटल विश्वास पत्र के तहत इन सभी वादों को उनकी सरकार पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें :  नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए 1290 मतदान केंद्र, 70 वार्ड के लिए 10 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हमने मात्र 13 महीने में इतने काम किये हैं, जिससे 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास हमारी भाजपा की सरकार पर बढ़ा है। मोदी की गारंटी के सभी वादे पूरे किये हैं। 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति, किसानों के धान की कीमत 3100 रूपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस, 70 लाख माता-बहनों महतारी वंदन योजना का लाभ, तेंदूपत्ता का दाम 5500 रुपया प्रति मानक बोरा, ये सब उनकी सरकार ने किया है। उन्होंने श्रीरामलला दर्शन योजना से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन लाभ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना से प्रदेश के 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष दस हजार देने की बात कही।

विजय संकल्प रैली में कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, भैयालाल रजवाड़े, जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय, पूर्व महापौर डमरू बेहरा,  चंद्रकांत पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment