Breaking
11 Nov 2026, Wed

रतलाम :खड़े ट्रक में घुसी कार… महिला आरक्षक और पति की मौत, दो बच्चे घायल

रतलाम

 शनिवार की अलसुबह शहर के पास हुईं सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह चारों कार से रतलाम आ रहें थे और इनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, दुर्घटना में घायल महिला शहर के माणकचौक थाने पर पदस्थ थी।

घटना सुबह शनिवार सुबह 4 फोरलेन स्थित ग्राम सिमलावदा के निकट झालरापाड़ा की है इस सड़क दुर्घटना में बोरझनी कानवन जिला धार के रहने वाले झन्ना (32) पति अरविन्द और अरविन्द (32) की मौत हो गई। बता दें कि मृतिका झन्ना शहर के माणकचौक थाने पर आरक्षक के रूप में पदस्थ थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती में दलालों से बचने के लिए अब नई प्रक्रिया शुरू, मिलेगी ये सुविधा

दोनों दम्पति अपने दोनों बच्चों श्रेयांस (4) और पीरल (7) के साथ धार से वापस रतलाम लौट रहें थे और यह हादसा हुआ। दुर्घटना में श्रेयांस और पीरल को मामूली चोट लगी।‌

घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परिक्षण कर दम्पति को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों को मामूली चोट आने पर उनका भी मेडिकल और उपचार कराया मौके पर मृतक के रिश्तेदार पंहुच गए थे।

ये भी पढ़ें :  काव्य कुंभ का अभिनव आयोजन

फोरलेन रोड पर चल रहा था काम महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ शहर के माणकचौक थाने में पदस्थ थीं। कार कॉन्स्टेबल के पति अरविंद ड्राइव कर रहे थे। जबकि वो आगे बैठी थीं। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिमलावदा से आगे बदनावर की तरफ जा रहे थे। यहां फोरलेन पर काम चल रहा है। रात में ट्रक से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से आकर ट्रक में जा घुसी।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

बदनावर से शादी से लौट रहे थे झन्ना गामड़ के पति प्राइवेट जॉब करते थे। मूलत: धार जिले के बदनावर के रहने वाले थे। परिवार में शादी होने के कारण वह बदनावर गए थे। महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार शाम तक माणकचौक थाने ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह अपने परिवार के साथ बदनावर गई थी। शादी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *