मुख्यमंत्री साय नगरीय निकाय चुनाव परिणाम को लेकर बोले- लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह भाजपा को मिलेगी सफलता

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं, इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है. वहीं सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है. छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है. अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती: 5000 पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन

अमर गुफा जांच समिति को मिला अतिरिक्त समय
बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है.

कांग्रेस में बदलाव की अटकलों पर सीएम ने दिया बयान
कांग्रेस के अंदर बदलाव के संकेत को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है. वे खुद इसे समझेंगे.

ये भी पढ़ें :  नर्सिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में घुसा युवक, छात्राओं के साथ की हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

सांसद भोजराज नाग के वायरल वीडियो पर सीएम साय का बयान
कांकेर सांसद भोजराज नाग का TI को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल पर कांग्रेस ने जवानों का मनोबल गिराने का लगाया आरोप. सीएम साय ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोबल घटाने का काम तो कांग्रेस करती है. नक्सली एनकाउंटर पर यह आरोप लगाते हैं, लेकिन जब नक्सलियों ने अपनी लिस्ट जारी की, तो इनका मुंह बंद हो गया. हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर रखती है, इसलिए इतने अच्छे परिणाम आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है. इसी दौरान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इन सभी मुद्दों पर बयान दिया. सीएम साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment