Breaking
23 Nov 2026, Mon

मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का मिलता है सकारात्मक परिणाम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है। उन्होंने पूज्य पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजकों बधाई दी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करती है। उप मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की।

ये भी पढ़ें :  थाना गौरिहार चौकी पहरा पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों का स्मरण मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मेरे पूज्य पिता जी के कारण ही इस गांव का नाम प्रदेश में था तथा मेरी पहचान भी उन्हीं के कारण थी। उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास हम करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता जी की कार्यशैली की सुगंध हर जगह फैली थी आज भी उनके पुण्य प्रताप का ही फल मिल रहा है। उन्होंने आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई दी तथा कहा कि हरसंभव सहयोग रहेगा। श्री शुक्ल ने रोमांचक मैच की खुले दिल से प्रशंसा भी की।

ये भी पढ़ें :  प्रतिवर्ष होगी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उप मुख्यमंत्री ने विजेता आर.एन. क्लब तमरी टीम को चालीस हजार रूपये पुरस्कार राशि व विजेता ट्राफी प्रदान की, उप विजेता डीसीए क्लब ढ़ेरा को तीस हजार रूपये व उप विजेता ट्राफी प्रदान की। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री के.पी. त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  CM यादव के समधी बनने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस नेता की भतीजी से होगी शादी

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *