भिंड सड़क दुर्घटना : मुख्यमंत्री मोहन ने मृतकों के परिजन के लिए की सहायता राशि की घोषणा

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिंड जिले में आज सुबह हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :  BCCI ने बताया- विराट कोहली और रोहित शर्मा के ODI भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छंटे

    भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 18, 2025

ये भी पढ़ें :  स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर भोपालवासियों को बधाई:-रविंद्र यति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भिंड जिले में भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज सुबह डंपर की टक्कर के कारण एक अन्य वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment