SBI की SIP स्कीम, हर महीने सिर्फ 250 रुपये जमाकर जुटा लेंगे 17 लाख

मुंबई

सबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने जननिवेश एसआईपी (JanNivesh SIP) स्कीम लॉन्च की है, जिसका मकसद छोटे स्तर पर सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIPs) लॉन्च करना है, जो 250 रुपये से शुरू होगा। इस मौके पर सेबी की चेयरपर्सन माधुबी पुरी बुच ने कहा कि 250 रुपये का SIP उनका बेहद खास सपना रहा है। एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) को एसबीआई बैंक के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। बुच का यह भी कहना था कि इस तरह के निवेश लाखों भारतीय परिवारों के लिए संपत्ति के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने 22 जनवरी को कंसल्टेशन पेपर जारी किया था, जिसका मकसद लो-कॉस्ट SIP के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स को प्रोत्साहित करना था। कंसल्टेशन पेपर में म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों को जागरूक करने और लॉन्ग टर्म निवेश को बढ़ावा देने के लिए 500 रुपये का इंसेंटिव देने का सुझाव भी दिया गया था।

ये भी पढ़ें :  अजिंक्य रहाणे ने कहा- टीम से बाहर रहने के बावजूद भारत की तरफ से खेलने के उनकी इच्छा और भूख पहले की तरह बरकरार

सेबी चीफ ने इस पहल को बेहद खास बताते हुए कहा कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर विदेशी निवेशकों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि हर महीने 250 रुपये (3 डॉलर) का निवेश किया जा सकता है। हालांकि, बुच का यह भी कहना था कि यह इसलिए मुमकिन हो पाया कि भारत का फाइनेंशियल इको-सिस्टम ने इस मॉडल को खड़ा करने के लिए मिलकर काम किया।

माइक्रो-एसआईपी लॉन्च करने में एक प्रमुख चुनौती इसे आर्थिक स्तर पर टिकाऊ बनाना है। बुच का कहना था कि बैंक और वित्तीय संस्थान पहले भी 100 और 500 रुपये के एसआईपी प्रोडक्ट पेश कर चुके हैं, लेकिन हाई ऑपरेशनल कॉस्ट की वजह से उनका ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा, 'इसे सफल बनाने के लिए हमें यह सुनिश्चित करना था कि ब्रेक इवन अवधि दो या तीन साल के भीतर हो। हमें पता था अगर यह ज्यादा होगा, तो कोई भी सीईओ इसे आगे नहीं बढ़ाएगा।'

ये भी पढ़ें :  SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि

क्या है मकसद

एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नंद किशोर ने कहा, ‘‘प्रवेश बाधाओं को कम करके और डिजिटल मंच का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, छोटे बचतकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करना है, जिसमें एसआईपी सिर्फ 250 रुपये से शुरू हो।’’ लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने कहा कि 250 रुपये का एसआईपी "मेरे सबसे प्यारे सपनों में से एक था"।

ये भी पढ़ें :  RSS नेता राम माधव का पलटवार – आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर कड़ा जवाब, ट्रंप पर भी साधा निशाना

एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने इस पेशकश के मौके पर कहा, ‘‘जब हम वित्तीय समावेशन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, तो नवाचार और समावेशन बहुत जरूरी है। हमारा ध्यान ऐसे उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर है, जो समावेशन को सहज और प्रभावी बनाते हैं।’’

पेटीएम के विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वे लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि इवेंट की शुरुआत के बाद से वे अपने प्लेटफॉर्म पर 550 रजिस्ट्रेशन देख चुके हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment