रायगढ़ में घर जमाई दामाद ने झगड़ा कर सास-पत्नी को घर से खदेड़ा, फिर मकान में लगा दी आग

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर जमाई दामाद ने अपनी सास और पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर उन्हें घर से खदेड़कर मकान को आग के हवाले कर दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना में पीड़िता फुलबाई धोबा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर के साथ की है. वह अपने दामाद को अपनी देखरेख के लिए घर जमाई के रूप में रखी है. पीड़िता ने बताया कि उसका दामाद लीलाधर आए दिन उससे और उसकी बेटी के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहता है. कल भी वह मां-बेटी के साथ विवाद करने के बाद उन्हें घर से खदेड़ दिया. साथ ही घर को आग लगा देने की धमकी भी दे डाली, जिससे डरे सहमे दोनों मां-बेटी के अलावा नाती घर से भाग गए थे.

ये भी पढ़ें :  एक सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है : मुख्यमंत्री साय

धान के अलावा घर का सामान जलकर राख
रात करीब 11 बजे के आसपास लीलाधर ने घर को आग के हवाले कर दिया. देर रात अचानक घर में आग लगने की खबर से आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का म्यार, धान के अलावा घर का अन्य सामान जलकर खाक हो गया था.

ये भी पढ़ें :  रेडक्रॉस की भूमिका अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें - डेका

दस साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चे हैं, अभी गर्भवती है पत्नी
बताया जा रहा है कि लीलाधर की शादी तकरीबन दस साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं और उसकी पत्नी अभी भी गर्भवती है. पीड़िता ने बताया कि आगजनी की इस घटना से उसे लगभग 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. बहरहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment