Breaking
20 Nov 2026, Fri

लोरमी ब्लॉक में फिल्मी स्टाइल में पूर्व प्रधान पाठक के घर नकाबपोशों ने दिया डकैती को अंजाम

लोरमी

फिल्मी स्टाइल में डकैती का दुस्साहस केवल राजधानी और बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है. गांव में भी बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा घटना लोरमी ब्लॉक के मसना की है, जहां नकाबपोशों ने पूर्व प्रधान पाठक के घर से एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण सहित तीन लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़- बिलासपुर के रतनपुर में बनेगा माता महामाया लोक, 150 करोड़ से बदलेगी मंदिर परिसर की तस्वीर

घटना को लेकर पीड़ित पूर्व प्रधान पाठक द्वारिका दास वैष्णव ने बताया कि रात करीबन 8 बजे उनकी पत्नी और बच्चा की मौजूदगी में नकाबपोशों ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश अंदर घुसते ही उनकी कनपटी पर बंदूक सटाकर घर में रखे सामान और नगदी रकम को निकालने कहा. डकैती के दौरान नकाबपोशों ने बुजुर्ग दंपती के हाथ बांध दिए थे.

ये भी पढ़ें :  भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने की छापामारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, इस घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया. तीन लोग घर के बाहर मोटरसाइकिल को चालू कर घर के अंदर डकैती करने गए,वहीं तीन आरोपी बाहर निगरानी कर रहे थे. डकैती को अंजाम देने के बाद 6 आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने जो गहने और नगदी रकम घर में रखे थे, डकैत उसे भी लेकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें :  होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़, दो दिन में 465 लोग पहुंचे इलाज के लिए

डकैती की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना अनुसार, इस घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है. पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *