Breaking
20 Nov 2026, Fri

भरतपुर में 116 बेटियों का सामूहिक विवाह, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की आयोजकों की सराहना

जयपुर/भरतपुर
 राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में बॉकाली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर परिसर में आयोजित 116 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में भी भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल  बागडे ने कहा कि 116 बेटियों का सामूहिक विवाह उत्सव सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने इस आयोजन को युवा महोत्सव की संज्ञा देते हुए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से मुस्कान के पिता एवं अन्य आयोजकों के उस निर्णय की प्रशंसा की, जिसके तहत अपनी बेटी का विवाह भव्य सामूहिक आयोजन में कर गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का अनुकरणीय संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें :  गोंडा नगर पालिका का बड़ा फैसला, ₹84 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

राज्यपाल ने शिक्षा को व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि विवाह समारोहों में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर उस धनराशि को बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए। बेटे-बेटियों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर इस योग्य बनाएं कि वे भविष्य में रोजगार, उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सकें तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवा ही सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।

राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में विवाह को महत्वपूर्ण संस्कार बताते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। उन्होंने शादियों में दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचने तथा सादगीपूर्ण आयोजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की। नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का मंत्र देते हुए राज्यपाल ने कहा कि दांपत्य जीवन में आपसी समझ, प्रेम, विश्वास और धैर्य का विशेष महत्व है। यदि पति-पत्नी में से किसी एक को क्रोध आए तो दूसरे को शांत रहकर परिस्थिति को संभालना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है। उन्होंने सभी 116 नवदंपतियों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी की सभा का बनने लगा वाटर प्रूफ डोम, अजमेर की सुधारी जा रही सड़कें

राज्यपाल  बागडे ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी की क्षमता, प्रतिभा और भविष्य को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने पड़ोसी देश की ओर से मादक पदार्थों के माध्यम से भारतीय युवाओं को कमजोर करने के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता जताई। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों और युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें। परिवार, समाज और सामाजिक संगठनों को आगे आकर युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *