Breaking
20 Nov 2026, Fri

विधायक देवेंद्र यादव AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त, पूर्व CM के OSD की पोस्ट से मचा सियासी बवाल

रायपुर.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए AICC सचिवों की नियुक्ति की है। फेरबदल के तहत भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। इसके अलावा विजय जांगिड समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाया गया है।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के सोशल मीडिया पोस्ट से बखेड़ा खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बाप तो आखिर बाप होता है। जिस डाल पर बैठे हो उसी को काटोगे तो गिरना तय है। इति सिद्धम।’ दरअसल मनीष बंछोर का पोस्ट विधायक देवेंद्र यादव की ओर इशारा कर रहा है। बता दें कि भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच दूरी हमेशा चर्चा का विषय रहा है। अब मनीष बंछोर के इस पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने इस फेरबदल को कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा बताया है। वहीं कांग्रेस ने इसे इंटरनल मामला बताया है।

ये भी पढ़ें :  प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

सांसद संतोष पांडेय ने कहा – यादव का डाउनफॉल
देवेंद्र यादव समेत 25 लोगों को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाने पर सांसद पांडेय ने शायराना अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि द्वेष, कलह, गुटबाजी में कांग्रेस फंसी हुई है। अपनी ढपली अपना राग, अपना नगाड़ा अपना फाग, भूपेश, ताम्रध्वज एक ही डाल पर, यादव हुए डाउनफॉल पर। मेरी बिल्ली मेरी से म्याऊं, तेरी पुंगी बना भिलाई में बजाऊं। तीन प्रभारी सचिवों की छुट्टी, पियो पांच सौ पचपन मुंगली घुट्टी।

ये भी पढ़ें :  शारदा घाट अखड़ार के पास हुआ सड़क हादसा

कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति इंटरनल मामला : सुशील आनंद
भाजपा सांसद संतोष पांडेय के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति हमारा अपना इंटरनल मामला है। संतोष पांडे के पास अपनी सरकार के लिए बोलने को कुछ भी नहीं है। भाजपा सरकार में धान खरीदी से किसान परेशान हैं। पटवारियों की हड़ताल जारी है। डीएड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया जाता है। इन विषयों पर संतोष पांडे पल्ला झाड़ते हैं। कांग्रेस की नियुक्तियों पर शायरी कर पहेलिया बना रहे हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *